UTTARAKHAND
उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2003 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।
उत्तराखंड का इतिहास
उत्तराखंड का इतिहास इसके गौरवपूर्ण अतीत का गीत गाता है। इसकी उत्पत्ति और विकास का लंबा इतिहास रहा है जिसमें कई महान राजाओं और सम्राज्यों की झलकियां हैं - जैसे कुशान, कुडिना, कनिष्क, समुद्रगुप्त, कटुरिया, पलास, चंद्र और पवार। यदि उत्तराखंड के इतिहास के बारे में बात करें तो कहा जा सकता है कि इसका संदर्भ कई हिंदू पुराणों में मिलता है, लेकिन इसके इतिहास को सबसे अच्छे तरीके से गढ़वाल और कुमाउं के इतिहास के माध्यम से समझा जा सकता है
उत्तराखंड का भूगोल
राज्य का कुल भूभाग 53,483 वर्ग किलोमीटर का है। राज्य का ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ों और जंगलों से घिरा है। उत्तराखंड की विशिष्ट वनस्पतियों और जीव जंतुओं में स्नो लेपर्ड, भरल, बाघ, तेंदुए और असामान्य झाडि़यां और पेड़ शामिल हैं। भारत की दो बड़ी नदियां यमुना और गंगा के उद्गम स्थान राज्य में ही हैं। उत्तराखंड की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- पहाड़ी झाड़ीदार भूमि और मैदान
- अल्पाइन की झाडि़यां और चराई
- सामान्य शंकुधारी जंगल
- पश्चिमी हिमालय के उप अल्पाइन शंकुवृक्ष जंगल
- पश्चिमी हिमालय के सामान्य पतझड़ी जंगल
- हिमालय श्रृंखला के सबट्राॅपिकल देवदार जंगल
- तराई-दुआर की तराई और सवाना
- अपर गंगा के मैदानों के नम पतझड़ी जंगल
जनसांख्यिकी
उत्तराखंड राज्य भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसका कुल भूभाग 53,483 वर्ग किलोमीटर का है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की आबादी 1,00,86,292 है। पिछली जनगणना के मुकाबले यह वृद्धि दर 19.17 प्रतिशत की थी। यहां पुरुषों और महिलाओं का अनुपात 1000:963 है। उत्तराखंड का जनसंख्या घनत्व 189 प्रति वर्ग किलोमीटर है। राज्य की साक्षरता दर 79.63 प्रतिशत है। राज्य की सीमाएं तिब्बत, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों से जुड़ती हैं। राज्य की राजधानी देहरादून देश की राजधानी दिल्ली से 240 किलोमीटर दूर स्थित है। उत्तराखंड में 13 जिले हैं: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, उत्तर काशी, उधम सिंह नगर, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार।
अर्थव्यवस्था
राज्य की अर्थव्यवस्था हाल ही में कुछ तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। कृषि उत्तराखंड की अर्थव्यस्था का महत्वपूर्ण आधार है । चावल, सोयाबीन, गेंहू, मूंगफली, दालें, मोटे अनाज और तिलहन यहां मुख्य फसलेें हैं। सेब, नाशपाति, संतरा, आडू, प्लम और लीची व्यापक तौर पर उगाए जाते हैं और खाद्य उद्योग का महत्वपूर्ण भाग हैं। राज्य की प्रमुख नगदी फसल गन्ना है। राज्य में पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन भी इस क्षेत्र में बढ़ रहा है और सालाना आय में योगदान दे रहा है। पर्यटन के क्षेत्र को और बढ़ावा देना चाहिए और राज्य को इसमें निवेश बढ़ाने की आवश्यकता है। एक और क्षेत्र जिसमें राज्य को और तरक्की करने की जरुरत है वह कृषि उद्योग है जो कि यहां के राजस्व में बढ़ोत्तरी कर सकता है।
समाज और संस्कृति
उत्तराखंड के समाज को वहां की जीवनशैली, रिवाजों और परंपराओं से समझा जा सकता है। इसका समाज इसके संास्कृतिक पैटर्न का विस्तार है। कुमाउं और गढ़वाल के इलाके के विभिन्न जातीय समूहों का यह विषम मिश्रण है। इस राज्य में रहने वाले ज्यादातर लोग हिंदू और बौद्ध धर्म से हैं। कुछ लोग सिख धर्म से भी हैं जो सन् 1947 में पश्चिमी पंजाब से पलायन कर उत्तराखंड में आकर बस गए थे। यह क्षेत्र नृत्य जीवन और मानव अस्तिव से जुड़ा है जो अनगिनत मानवीय भावनाएं दर्शाता है। संगीत उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग है। यहां के लोकप्रिय लोक गीतों में बसंती, मंगल, खुदेद और चैपाटी हैं। स्थानीय शिल्प में लकड़ी की नक्काशी प्रमुख है। हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा कुंभ मेला हरिद्वार में होता है। इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन माना जाता है। राज्य के अन्य महत्वपूर्ण उत्सवों में घी संक्राति, वट सावित्री, खतरुआ, फूल देई, हरेला मेला, नंदा देवी मेला आदि शामिल हैं।
सरकार और राजनीति
उत्तराखंड सरकार सन् 2000 में बने इस नए राज्य की बेहतरी के लिए पूरे दिल से काम कर रही है। इसमें एक बेहद कुशल विधायिका उसे पूरी तरह सहारा देती है और समान रुप से प्रतिबद्ध न्यायपालिका और कार्यपालिका शामिल हैं। सरकार के सभी काम मुख्य तौर पर राज्य की राजधानी और गढ़वाल मंडल के देहरादून से होते हैं। यहां कुल पांच संसदीय क्षेत्र हैं और 70 विधानसभा सीटें हैं।
भाषा
उत्तराखंड की दो प्रमुख क्षेत्रीय भाषाएं गढ़वाली और कुमाउंनी हैं, लेकिन हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। गढ़वाल और कुमाउं क्षेत्र में क्रमशः गढ़वाली और कुमाउंनी भाषाएं बोली जाती हैं। पश्चिम और उत्तर में कुछ आदिवासी समुदाय जौनसारी और भोटिया बोलियां बोलते हैं। वहीं दूसरी ओर शहरी आबादी ज्यादातर हिंदी भाषा बोलती है जो कि संस्कृत के साथ साथ उत्तराखंड की आधिकारिक भाषा है।
पर्यटन
उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, चाहे वो प्रकृति, वन्यजीवन, एडवेंचर या तीर्थ स्थल कुछ भी क्यों ना हो। यहां के प्रमुख स्थानों में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, अल्मोड़ा, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क नैनीताल, रानीखेत और पिथौरागढ़ हंै। यदि आपको एडवेंचर पसंद है और कुछ कठिन चुनौतियां लेना चाहते हैं तो आप हाई या लो एल्टीट्यूड की ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, हेंग ग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, स्कीइंग या दूसरी कई गतिविधियां कर सकते हैं।
उत्तराखंड के जिले
| क्र.सं. | जिला का नाम | जिला मुख्यालय | जनसंख्या (2011) | विकास दर | लिंग अनुपात | साक्षरता | क्षेत्र (वर्ग किमी) | घनत्व (/ वर्ग किमी) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अल्मोड़ा | अल्मोड़ा | 622506 | -1.28% | 1139 | 80.47 | 3090 | 198 |
| 2 | बागेश्वर | बागेश्वर | 259898 | 4.18% | 1090 | 80.01 | 2310 | 116 |
| 3 | चमोली | गोपेश्वर | 391605 | 5.74% | 1019 | 82.65 | 7692 | 49 |
| 4 | चम्पावत | चम्पावत | 259648 | 15.63% | 980 | 79.83 | 1781 | 147 |
| 5 | देहरादून | देहरादून | 1696694 | 32.33% | 902 | 84.25 | 3088 | 550 |
| 6 | हरिद्वार | हरिद्वार | 1890422 | 30.63% | 880 | 73.43 | 2360 | 817 |
| 7 | नैनीताल | नैनीताल | 954605 | 25.13% | 934 | 83.88 | 3853 | 225 |
| 8 | पौड़ी गढ़वाल | पौड़ी | 687271 | -1.41% | 1103 | 82.02 | 5438 | 129 |
| 9 | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ | 483439 | 4.58% | 1020 | 82.25 | 7110 | 69 |
| 10 | रूद्रप्रयाग | रूद्रप्रयाग | 242285 | 6.53% | 1114 | 81.3 | 1896 | 119 |
| 11 | टिहरी गढ़वाल | नई टिहरी | 618931 | 2.35% | 1077 | 76.36 | 4085 | 169 |
| 12 | ऊधमसिंह नगर | रुद्रपुर | 1648902 | 33.45% | 920 | 73.1 | 2912 | 648 |
| 13 | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी | 330086 | 11.89% | 958 | 75.81 | 7951 | 41 |

Nice
ReplyDelete